खैरा : विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी ने किया टीकाकरण केंद्र एवं अस्पताल का निरीक्षण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 13 मई 2021

खैरा : विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी ने किया टीकाकरण केंद्र एवं अस्पताल का निरीक्षण

खैरा/जमुई (Khaira/Jamui) | प्रह्लाद कुमार : सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी ने बुधवार को 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों को टीकाकरण के लिए बनाए गए टीकाकरण केंद्र बीआरसी का निरीक्षण किया। उसके बाद विधायक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण लोग विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। इस विपरीत परिस्थिति में स्वास्थ्य कर्मी एवं डॉक्टर  डटे हुए हैं। जिसके कारण बीमार लोग स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि स्वास्थ्य कर्मी साक्षात भगवान का देवदूत बनकर आए हैं जो अपनी जान की परवाह किए बगैर दिन रात काम में जुटे हुए हैं।

विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी ने अस्पताल के साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त करते हुए सफाई के साथ-साथ सेनेटाइज भी लगातार करते रहने का निर्देश स्वास्थ्य कर्मियों को दिया। जिसपर स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विधायक से जदयू कार्यकर्ता प्रमोद रावत ने कहा अस्पताल में महिला चिकित्सक के नहीं रहने से महिलाओं को काफी परेशानी होती है। यहां पर बहुत वर्षों से महिला चिकित्सक नहीं है। जिसकी व्यवस्था जल्द की जानी चाहिए। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य, हम के जिलाध्यक्ष मोहम्मद समरुद्दीन, रामानंद सिंह, महेश रावत, कपिल देव सिंह, बबलू सिंह, विक्की कुमार रावत, दिलीप सिंह, दिवाकर सिंह, विकास सिंह, पिंटू रावत, धर्मेंद्र मांझी, फुलेश्वर यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -