जमुई : ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस के संगठन का हो रहा विस्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 29 मई 2021

जमुई : ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस के संगठन का हो रहा विस्तार


Jamui / जमुई (न्यूज़ डेस्क) :-

प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन के सिद्धांतों और नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए संगठन का पूरे जिले में विस्तार किया जा रहा है। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा ने बताया कि संगठन का विस्तार करते हुए मनोहर कुमार को ट्रेनिंग प्रकोष्ठ का अध्यक्ष और अशोक कुमार वर्मा को मीडिया प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।इसके अलावा सूरज कुमार को जिला सचिव,सुधीर कुमार श्रीवास्तव को झाझा प्रखंड अध्यक्ष, दीपक सिन्हा को सोनो प्रखंड अध्यक्ष, रंजीत कुमार को गिधौर प्रखंड अध्यक्ष, गौतम कुमार सिन्हा को खैरा प्रखंड अध्यक्ष तथा अनीश कुमार को सिकंदरा का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।उन्होंने बताया कि संगठन को और अधिक सशक्त वतन बनाने के लिए संगठन का विस्तार जल्द से जल्द जिला और प्रखंड के अलावे पंचायत स्तर पर भी किया जायेगा।
 संगठन का पूर्ण विस्तार करने के पश्चात पूरे जिले में समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा।उन्होंने कायस्थ समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग सदस्यता के माध्यम से संगठन से जुड़ कर मजबूती प्रदान करने का काम करें। ताकि सरकार के समक्ष अपनी बातों को पुरजोर तरीके से रखा जा सके।मजबूत संगठन के बल पर ही समाज का सही तरीके से विकास किया जा सकता है।

Edited by : Abhishek Kr. Jha

#Jamui, #GidhaurDotCom

Post Top Ad -