अलीगंज में शोक सभा आयोजित, राज्यसभा सांसद को दी गई श्राद्धाजंलि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 16 मई 2021

अलीगंज में शोक सभा आयोजित, राज्यसभा सांसद को दी गई श्राद्धाजंलि

 


Aliganj News / अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :- गुजरात राज्य प्रभारी व पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष राज्य सभा सांसद राजीव सातव का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की समाचार मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई। उनके निधन पर समाजसेवी सह अधिवक्ता शशिशेखर सिंह 'मुन्ना' ने कहा कि राजीव सातव युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रहकर पार्टी को मजबूत और सशक्त बनाने में अहम योगदान दिया है, जो कभी भी भूलाया नहीं जा सकता है। कांग्रेस किसान सेल के जमुई जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरुजी ने कहा कि सातव जी का असमय चला जाना हम सभी कांग्रेसियो को खलता रहेगा।उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। युवा नेता महेश सिंह राणा,कांग्रेस जिला महासचिव राजेश पासवान,प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्याम सुन्दर सिंह , प्रो. आनंद लाल पाठक, नगीना चंद्रवंशी, अशोक कुमार ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए भगवान से मृत आत्मा की शांति के साथ शोकाकुल परिजनों को इस दुःख सहन की शक्ति प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना किया। 

बता दें कि राजीव सातव युवा कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और अपने नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को संगठित कर पार्टी की मजबूती के लिए लगातार प्रयासरत रहे वे अभी वर्तमान में राज्य सभा सांसद के साथ गुजरात राज्य के प्रभारी थे। उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है।


Edited by : Abhishek Kr. Jha


#Aliganj, #Homage, #GidhaurDotCom


 

Responsive Advertisement