गिद्धौर बाजार में जल जमाव, लोगों को हो रही परेशानी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 29 मई 2021

गिद्धौर बाजार में जल जमाव, लोगों को हो रही परेशानी

Gidhaur/गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-

जमुई-झाझा मुख्य राजमार्ग पर गिद्धौर बाजार के लॉर्ड मिंटो टावर चौक के समीप जल जमाव से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि सड़क पर भारी वाहनो के आवागमन के कारण सड़क मुख्य बाजार के समीप सड़क कई जगह से टूटकर धंस गयी है।


जिसके कारण बारिश होते ही यहां सड़क पर जल जमाव हो जाता है। वहीं, जल जमाव के कारण दूर दराज से अपने अपने कार्य को लेकर गिद्धौर बाजार आने जाने के क्रम में यहां लोगों को उक्त जगह सड़क से आवागमन करने में परेशनी का सामना करना पड़ता है। इधर, इस समस्या को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण स्थानीय दुकानदारों एवं राहगीरों द्वारा मुख्य सड़क के खराब हो गड्ढे बन चुके जगहों को जिला प्रसासन से मरम्मत करवाने की मांग की है।


Edited by : Abhishek Kr. Jha


#Gidhaur, #Problem, #GidhaurDotCom

Responsive Advertisement