Breaking News

6/recent/ticker-posts

जमुई : AIRA के प्रमंडलीय अध्यक्ष के छोटे भाई का निधन, शोक

Jamui/ जमुई (न्यूज़ डेस्क) :- जमुई नगर परिषद क्षेत्र कल्याणपुर मोहल्ला निवासी AIRA के प्रमंडलीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार सिन्हा के 52 वर्षीय अनुज मनोज कुमार सिन्हा का निधन हो गया। श्री सिन्हा चार - पांच दिनों बीमार चल रहे थे , इलाज के लिए श्री सिन्हा को सदर अस्पताल ले जाया गया , जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। श्री सिन्हा अपने पीछे पत्नी , पुत्र , पुत्री समेत भरा - पूरा परिवार छोड़ गए हैं।उनके असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। स्थानीय लोंगों ने जीवात्मा की शांति हेतु ईश्वर से अशेष प्रार्थना करते हुए उन्हें भाव - भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। वहीं , अन्य लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ