अलीगंज : भारत रत्न राजीव गांधी की मनायी 30वीं पूण्यतिथि। - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 21 मई 2021

अलीगंज : भारत रत्न राजीव गांधी की मनायी 30वीं पूण्यतिथि।

 

 Aliganj / अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :-

प्रखंड के अलीगंज बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव की अध्यक्षता में भारत रत्न व देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 30वीं पूण्यतिथि सोशल डिस्टनसिंग को ध्यान में रखते हुए मनाई गई। सर्व प्रथम लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर कांग्रेस जिला महासचिव राजेश पासवान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने देश के विकास के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किये हैं, जो आज हम सभी लोगों के बीच है। कांग्रेस किसान सेल के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरुजी ने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच एवं निर्णय लेने की अद्भूत क्षमता वाले पीएम थे। जो देश को उच्च तकनीकी से पूर्ण करना चाहते थे। आज हम लोगों बीच नहीं हैं लेकिन उनके द्वारा किये गये कार्य हमलोगों के सामने हैं। प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव ने कहा कि वे देश सबसे उच्च सोच व तकनीकी से परिपूर्ण देश को देखना चाहते थे। आज हम लोग सच्ची दिल से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मौके पर शशिशेखर सिंह मुन्ना, चंद्रशेखर आजाद,अशोक कुमार,नगीना चंद्रवंशी,सिंघेश्वर महतो,अनिल यादव, धर्मेन्द्र कुमार, अवधेश यादव, मो. शमशाद के अलावे दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।वहीं, महादलित टोला दरखा में दर्जनों गरीबों को भोजन कराया गया। मास्क व सैनिटाईजर का भी वितरण किया गया।

Edited by : Abhishek Kr. Jha


#Aliganj, #Homage, #GidhaurDotCom

Post Top Ad -