झाझा : रविवार को रेफरल अस्पताल में 282 लोगों के कोरोना जांच में मिले 3 संक्रमित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 16 मई 2021

झाझा : रविवार को रेफरल अस्पताल में 282 लोगों के कोरोना जांच में मिले 3 संक्रमित

झाझा/जमुई (Jhajha/Jamui) | सोनू कुमार [Edited by: Sushant] : झाझा प्रखंड में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रविवार को झाझा रेफरल अस्पताल (Jhajha Referral Hospital) में 282 लोगों की कोरोना जांच में 3 लोग संक्रमित पाए गए। इस बारे मेें जानकारी देते हुए झाझा रेफरल अस्पताल के प्रबंधक गजेंद्र कुमार ने बताया की 282 लोगों की जांच में 3 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उक्त 3 व्यक्तियों की पहचान होते ही होमआइसोलेट कर दिया गया है।
उन्होंने अपील किया कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी निर्देशों का पालन करें। घरों में रहें, जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलें, मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। कोरोना से बचने के लिए अभी एकमात्र उपाय टीकाकरण है। इसलिए टीका जरूर लगवाएं।

Responsive Advertisement