गिद्धौर के निवर्तमान थानाध्यक्ष को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई, नए थानाध्यक्ष का हुआ स्वागत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 9 April 2021

गिद्धौर के निवर्तमान थानाध्यक्ष को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई, नए थानाध्यक्ष का हुआ स्वागत

    【 न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा 】 :-

गिद्धौर थाना परिसर में शुक्रवार को समारोह आयोजित कर नए थानाध्यक्ष अमित कुमार का स्वागत किया गया जबकि निवर्तमान थानाध्यक्ष आशीष कुमार को विदाई दी गई। 

समारोह में नवपदस्थापित एसएचओ व निवर्तमान थानाध्यक्ष

इस अवसर पर उपस्थित रहे गिद्धौर थाना के कर्मी , पुलिस पदाधिकारी समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि निवर्तमान थानाध्यक्ष आशीष कुमार अपने दो वर्षों के कार्यकाल में अपने मैत्रीपूर्ण व्यवहार से थाना क्षेत्र के हर व्यक्ति के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने गिद्धौर थाने में नवपदस्थापित थानाध्यक्ष अमित कुमार से एक कुशल प्रशाशक के रूप में क‌र्त्तव्यों के निर्वहन करने की उम्मीद जताई। 

निवर्तमान थानाध्यक्ष को सम्मानित करते ए एस आई नित्यानन्द सिंह
समारोह के दौरान गिद्धौर थाना के ए एस आई नित्यानंद सिंह ने विनम्रता पूर्वक निवर्तमान थानाध्यक्ष आशीष कुमार को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। वहीं अन्य पुलिस कर्मी व गिद्धौर थाना के चतुर्थ वर्गीय कर्मियों ने शॉल व बुके देकर निवर्तमान थानाध्यक्ष को विदाई व वर्तमान थानाध्यक्ष का स्वागत किया।
इधर, गिद्धौर थानाध्यक्ष के रूप में पदभार हासिल करने के लिए आशीष कुमार ने वर्तमान थानाध्यक्ष अमित कुमार को बधाई  दी। समारोह के दौरान निवर्तमान थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने भावुक मन से आम जनता, स्थानीय समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों के सहयोग को सराहते हुए धन्यवाद का पात्र बताया।

Post Top Ad