किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है केन्द्र सरकार : शंभुशरण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 10 April 2021

किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है केन्द्र सरकार : शंभुशरण


Aliganj / अलीगंज  (चन्द्रशेखर सिंह) :-

अलीगंज प्रखंड के इस्लामनगर मध्य विधालय के प्रांगण में शनिवार को भाकपा माले की प्रखंड स्तरीय बैठक प्रखंड सचिव कामरेड महेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव शंभुशरण सिंह ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।कृषि बिल किसानों के खिलाफ लाकर किसानों को लुटने का काम किया जा रहा है, जिसे भाकपा माले कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि 1200 में मिलने वाली डीएपी खाद की कीमत 1950 सौ रूपया कर दिया गया है। खाद्य सामग्री की कीमतों को बेतहाशा बढ़ोतरी कर दी जा रही है। किसान मजबुर होकर अब आन्दोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। ऐक्टू प्रभारी व जिला संयोजक बासुदेव राय ने कहा कि किसानों को छला जा रहा है।प्रखंड सचिव कामरेड महेन्द्र यादव ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की मनमानी से किसान परेशान है।किसान खून पसीने की कमाई अनाज की कीमत नहीं बढीं है और यूरिया ,डीएपी की कीमतों में बेतहासा वृद्धि कर दी गई है। बैठक में सदस्यता अभियान चलाकर नवीनीकरण के साथ नये सदस्यों को जोडने पर विशेष चर्चा किया गया।बैठक में वासगीत पर्चा, आवास, मनरेगा मजदूरों के काम , राशन कार्ड सहित अन्य समस्याओं पर विस्तृत चर्चा किया गया। मौके पर नगीना पासवान, राजेंद्र यादव, राम स्वरूप यादव, बंगाली मांझी, सुरज मांझी, गोरेलाल मांझी,  इन्द्रदेव मांझी, सुरेश मांझी के अलावे दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Edited by : Abhishek Kr. Jha

#Aliganj, #Meeting, #GidhaurDotCom

Post Top Ad