सिमुलतला रेलवे स्टेशन के समीप बांका जिले के एक युवक का कटा पैर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 2 April 2021

सिमुलतला रेलवे स्टेशन के समीप बांका जिले के एक युवक का कटा पैर

 

Simultala / सिमुलतला (प्रीतम कुमार सिंह) :- गुरुवार देर रात्रि को 02362 डाउन मुंबई मेल से एक यात्री सिमुलतला स्टेशन के नजदीक गेट संख्या 36 स्पेशल पास गिरने से बायां पैर एडी से ऊपर कट गया। यात्री की पहचान बांका जिला अन्तर्गत चांदन थाना के आनंदपुर ओपी के मथुरामोड़ निवासी रौशन कुमार यादव 25 के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आर.पी.एफ. सिमुलतला ओपी प्रभारी दयानंद आर्या पहुंच कर घायल के इलाज के लिए जसीडीह भेजने के साथ घायल के परिजनों को फोन के माध्यम से घटना की जानकारी दी। जानकारी अनुसार, रात्रि 11:30 बजे के आसपास गेटमैन को ट्रेक के पास किसी की आवाज सुनाई दिया। गेटमैन ने तत्काल इसकी सूचना ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर जितेंद्र कुमार को दिया। कुमार के द्वारा आर.पी.एफ. को सूचना देते ही आर.पी.एफ की टीम दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घायल का जायजा लिया और घटना की जानकारी पीड़ित के परिवार वालों को दी। परिवार वाले के साथ आर.पी.एफ. कर्मी घायल को इलाज के लिए देवघर ले गया। समाचार संकलन तक देवघर से घायल को बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेजे जाने की बात प्रकाश में आई है। घटना स्थल के पास इन दिनों ट्रेक मरम्मती के कार्य चल रही है। कार्य के कारण ट्रेन की गति एतिहात के तौर पर 20 किलोमीटर प्रतिघंटा किया गया है। घटना के संदर्भ में लोगों में चर्चा व्याप्त है कि ट्रेन की गति स्लो होने के कारण संभवतः घायल यात्री उतरने का प्रयास किया होगा। 


 


Edited by : Abhishek Kr. Jha


#Simultala, #Accident, #GidhaurDotCom



Post Top Ad