सोनो में बोले डॉ. परवाज़, कोरोना से डरना नहीं, लड़ना है - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 21 अप्रैल 2021

सोनो में बोले डॉ. परवाज़, कोरोना से डरना नहीं, लड़ना है

  

【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】: देशभर में बेकाबू हो रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोनो स्थित परवाज़ स्पेशलिटी हॉस्पिटल के निदेशक सह समाजसेवी डॉ. एम. एस. परवाज़  ने वीडियो संदेश जारी करते हुए आमजन से एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि आमजन के लिए परिवार उसकी धरोहर है। कोविड-19 का पालन कर हम इस धरोहर को सुरक्षित रख सकते हैं । उन्होंने कहा कि डॉ. व अन्य स्वास्थ्यकर्मी अपने जीवन को दांव पर रखकर जन सेवा में लगे हैं। ऐसे में आमजन की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है । डॉ. परवाज ने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा बगैर मास्क ना तो कोई ग्राहक दुकानदार से सामान लें और ना ही कोई दुकानदार ग्राहक को सामान दें। बढ़ते कोरोनावायरस के केस पर चिंता जाहिर करते हुए  डॉ. परवाज ने सामाजिक दूरी , मास्क व सैनिटाइजर को नियमित रूप से व्यवहार में लाने की बात कही, ताकि बढ़ते कोरोनावायरस की श्रंखला को तोड़ा जा सके।

 

Responsive Advertisement