बरहट : मलयपुर बाजार में कार की ठोकर से एक युवक घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 13 अप्रैल 2021

बरहट : मलयपुर बाजार में कार की ठोकर से एक युवक घायल

 


बरहट / barahat (न्यूज़ डेस्क) :-

बरहट प्रखंड के अंतर्गत मलयपुर बाजार में एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान लालगंज निवासी शशि कुमार के रूप में हुई। वहीं घायल युवक सड़क निर्माण में मजदूरी का कार्य करता है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार मलयपुर की ओर से जमुई जा रही थी इसी क्रम में कार अनियंत्रित होकर उक्त युवक को ठोकर मार दिया उसके बाद बाजार में खड़ी स्कूटी को ठोकर मारते हुए सड़क के किनारे खड़ी पुलिस जीप से टकरा गई। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया जबकि उक्त कार भालुका गांव के वीरेंद्र यादव एवं स्कूटी मलयपुर निवासी मनीष कुमार का बताया जाता है। इस घटना में घायल हुए युवक को मलयपुर पुलिस की सहयोग से सदर अस्पताल पहुंचाया एवं मलयपुर पुलिस इस घटना की छानबीन कर रही है।

Edited by : Abhishek Kr. Jha

#Barahat, #Accident, #GidhaurDotCom

Responsive Advertisement