जमुई DM ने दो आश्रितों को दी मुआवजा राशि, चेहरे खिले - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 18 March 2021

जमुई DM ने दो आश्रितों को दी मुआवजा राशि, चेहरे खिले

 


Jamui News /जमुई (न्यूज़ डेस्क) :- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 संशोधन नियम 2016 के तहत जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह के द्वारा जमुई थाना क्षेत्र के दो आश्रितों को मुआवजा राशि दी गई।

थाना क्षेत्र के कांड संख्या 172 / 20 दिनांक 27 मार्च 2020 के मृतक स्व. अमेरिका मांझी के आश्रित एवं उनकी पत्नी और प्रमिला देवी ग्राम लखनपुर, एवम लोहरा गांव निवासी मृतक गणेश चौधरी के आश्रित उनकी पत्नी जमुई थाना कांड संख्या 213/20 दिनांक 24 अप्रैल 2020 के आलोक में पत्नी सरिता देवी को 412500 रुपये मुआवजे राशि के रूप में दी गई। इसके साथ ही डीएम ने हर सम्भव मदद का आश्वाशन दिया है। मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी मौजूद रहे।


Edited by : Abhishek Kr. Jha



Post Top Ad