गिद्धौर पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, काटा 7000 रुपये का चालान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 19 मार्च 2021

गिद्धौर पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, काटा 7000 रुपये का चालान

Gidhaur/ गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :- शुक्रवार को गिद्धौर थानाध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में थाना चेक पोस्ट के निकट सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। 

गिद्धौऱ थाना के समीप चालान काटती पुलिस | gidhaur.com

वाहन जांच अभियान में मौजूद सहायक अवर निरीक्षक नित्यानंद सिंह द्वारा मुख्य राज मार्ग से गुजरने वाले सभी प्रकार के दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच सघनतापूर्वक की, जांच के दौरान वाहन चालकों से वाहन के कागजात, हेलमेट, डिक्की की सघनता से जांच की गई। वहीं , जांच के क्रम में 14 वाहनों से यातायात नियमों की अनदेखी पर 7000 रुपये जुर्माना वसूला गया। वाहन जांच के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को नियमों के अनुपालन की सख्त हिदायत भी दी गयी। मौके पर ए एस आई निन्त्यानंद सिंह समेत अन्य सैप जवान मौजूद रहे।

Post Top Ad -