【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-
बिहार में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 (Panchayat Election 2021) भले ही दलीय आधार पर ना हो रहा हो, लेकिन तमाम राजनीतिक पार्टियां पंचायत चुनाव को लेकर अपनी रणनीति तैयार करने में जुट गई हैं।
![]() |
बैठक में सम्बोधन करते हुए प्रदेश मन्त्री |
इसी क्रम में शुक्रवार को गिद्धौऱ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर झाझा विधानसभा (Jhajha VidhanSabha) की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष रंजीत साव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। भाजपाइयों ने इस बैठक की शुरुआत वन्दे मातरम (Vande Matram) गीत के साथ की। इसके बाद जिले से आये भाजपा के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रखंड प्रमुख शम्भू केशरी, भाजपा नेता कुमार सुदर्शन सिंह, व सचिदानन्द मिश्र ने संयुक्त रूप से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
![]() |
अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए कार्यकर्ता |
बैठक में झाझा विधानसभा समन्वयक सह प्रदेश मंत्री बेबी चंकी ने पंचायत चुनाव में भाजपा के सिपाहियों की भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने पंचायत स्तरीय चुनाव में भाजपा की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर अपनी बात रखी। सुश्री चंकी ने प्रदेश भाजपा से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में मण्डल स्तर पर भाजपा के स्तम्भ को मजबूत करने के निर्देश देते हुए पंचायत चुनाव को लेकर सुझाव भी आमंत्रित किये। उन्होंने कहा कि यदि पंचायत चुनाव में BJP समर्थित उम्मीदवार की जीत हुई तो ये भाजपा के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी, इसके लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया।
![]() |
बैठक में मौजूद बीजेपी के अधिकारी व अन्य |
मौके पर जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, जिला महामंत्री विनय कुमार पाण्डेय, प्रेस पैनलिस्ट मनीष कुमार पाण्डेय, जिला मंत्री संगीता मिश्र, प्रखण्ड कोषाध्यक्ष चन्दन केशरी, आईटीसेल प्रमुख रंजन कुमार रावत, प्रखण्ड उपाध्यक्ष अरुण कुमार साव, प्रखण्ड मंत्री अन्तर्यामी झा सहित दर्जनों की संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।