Breaking

 


Simultala / सिमुलतला (प्रीतम कुमार सिंह) :-

 रविवार देर शाम को सिमुलतला थानाक्षेत्र के दमगीतर गांव के दो खपड़ैल के घरों में आग लगने से हजारों की संपति जल कर नष्ट हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस संदर्भ में पीड़ित परिवारों के द्वारा थाना में सूचना दी गई है। रात्रि नौ बजे के आसपास गांव के भुटेश राय और सुनीता देवी के घरों में आग लग गया आग के चपेट में घर में रखे अनाज, चांदी के जेवरात, कपड़े सहित नकद राशि जल कर खाक हो गया। पीड़िता ने बताया कि बेटी कि शादी के लिए पैसे व जेवरात रखे थे। आग रूपी महाकाल ने सारे अरमान पर पानी फेर दिया। मायूस भाव से कहा अब बेटी कि शादी क्या कहां परिवार के साथ रैन बसेरा होगा यह चिंता का विषय है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने कहा घटना का सनहा दर्ज कर अंचलाधिकारी झाझा को सूचित किया जाएगा ताकि पीड़ित परिवार को नुकसान कि भरपाई के लिए मुआवजा मिल सके। कनौदी मुखिया रुखसाना खातून ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से अनुरोध किया कि अत्यंत गरीब इन दिनों परिवारों को शीघ्र धरातली जांचोपरांत मुआवजा कि राशि दी जाए।


Edited by : Abhishek Kumar Jha