गिद्धौर : श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के समर्पण सहयोग के लिए चलाया गया संपर्क अभियान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 3 फ़रवरी 2021

गिद्धौर : श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के समर्पण सहयोग के लिए चलाया गया संपर्क अभियान

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui) : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के तत्वावधान में गिद्धौर की समिति द्वारा श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए ऐच्छिक समर्पण सहयोग हेतु गिद्धौर बाजार में संपर्क अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर देश के प्रत्येक घरों को मंदिर निर्माण के निमित्त जोड़ने का कार्यक्रम है। भगवान श्री राम इस देश की आत्मा और आस्था के प्रतीक हैं। न्यायालय के आदेश के बाद अयोध्या में श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक नवल केशव, भाजपा के बिहार प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट मनीष पांडेय, जिला महामंत्री विनय पांडेय, गिद्धौर मंडल के अध्यक्ष रंजीत साह, अभियान समिति के गिद्धौर प्रखंड संयोजक सुदर्शन सिंह, प्रखंड प्रमुख एवं पंचायती राज के जिला संयोजक शंभू केशरी, अश्वनी मिश्रा, मनोज रजक, पारो रजक, अशोक यादव, डॉ. संजय मंडल एवं कई अन्य कार्यकर्ताओं ने मिलकर संपर्क अभियान चलाकर मंदिर निर्माण हेतु सहयोग राशि प्राप्त किया। यह अभियान गिद्धौर प्रखंड के सभी गांव के प्रत्येक घरों में संपर्क कर मंदिर निर्माण हेतु हर घर से स्वेच्छापूर्वक योगदान लिया जाएगा।

Post Top Ad -