गिद्धौर : मिक्की रावत मेमोरियल क्रिकेट में झाझा को 7 विकेट से मात दे फाइनल में पहुंचा मोकामा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 1 फ़रवरी 2021

गिद्धौर : मिक्की रावत मेमोरियल क्रिकेट में झाझा को 7 विकेट से मात दे फाइनल में पहुंचा मोकामा

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui) : प्रखंड के ऐतिहासिक कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम (Lumar Surendra Singh Stadium) में खेले जा रहे मिक्की रावत मेमोरियल नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट (Cricket Tournament) का सोमवार को चौथा मुकाबला झाझा बनाम मोकामा (Jhajha vs Mokama) के बीच खेला गया । झाझा के कप्तान लाली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
बल्लेबाजी करने उतरी झाझा की टीम निर्धारित 16 ओवर में 70 रन बना कर ऑलआउट (All out) हो गई। झाझा की ओर से पिंटू कुमार ने सर्वाधिक 39 रन बनाए।
बल्लेबाजी करने उतरी मोकामा की टीम की शुरुआत काफी खराब रही फिर राहुल के धुआंधार बल्लेबाजी से 6 ओवर 4 बॉल पे झाझा को हरा के फाइनल में प्रवेश किया। मोकामा के कन्हैया ने अपने टीम के लिए 3 ओवर में 3 विकेट लिए इसलिए उन्हें गिद्धौर के सोनू राज के द्वारा मैन ऑफ द मैच (Man of the match) का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।

Responsive Advertisement