गिद्धौर : मौरा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक देवेन्द्र बाबू का निधन , शोक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 14 February 2021

गिद्धौर : मौरा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक देवेन्द्र बाबू का निधन , शोक

Gidhaur/गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-

गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत मौरा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक देवेन्द्र नाथ झा (75 वर्ष)  के आकस्मिक निधन से उनके पैतृक गांव मौरा सहित गिद्धौर प्रखंडवासियों में शोक व्याप्त है। लोग उन्हें देवेन्द्र बाबू के नाम से जानते थे।

देवेन्द्र नाथ झा, फाइल फोटो

 झारखण्ड सरकार के शिक्षा विभाग में उन्होंने देवघर स्थित म. वि. गोपालपुर विद्यालय में बतौर शिक्षक वर्ष 2007 तक योगदान दिया था। सेवानिवृत्त के बाद भी उन्होने शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में अपनी महती भूमिका निभाई। दिवंगत देवेन्द्र नाथ झा बड़े ही मृदुभाषी व सरल व्यक्तित्व के इंसान थे। गांव-समाज में  सामाजिक विकास के लिए भी वो सदैव ललाहित रहते थे। बताते चलें कि दिवंगत श्री झा बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। रविवार की अहले सुबह देवघर स्थित अपने आवास स्थान पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। 

इधर, स्थानीय बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके निधन को समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।

Post Top Ad