गिद्धौर में BJP द्वारा दो दिवसीय मण्डल प्रशिक्षण शिविर आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 7 फ़रवरी 2021

गिद्धौर में BJP द्वारा दो दिवसीय मण्डल प्रशिक्षण शिविर आयोजित

 

【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-


इतिहास, अंत्योदय प्रयत्न, वैचारिक मुख्यधारा एवं आत्मनिर्भर भारत सहित अन्य संकल्प सत्र के साथ गिद्धौर (Gidhaur) स्थित बरनवाल धर्मशाला में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) द्वारा दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया गया।

भाजपा बिहार प्रदेश (BJP Bihar) के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा आठ सत्रों में विभाजित उक्त  प्रशिक्षण शिविर में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव व भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने भी शिरकत किया। शिविर की अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष रणजीत साव ने शिविर का उद्देश्य बताया। वहीं प्रमुख शम्भू केशरी ने भाजपा के इस प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित भाजपाइयों को विभिन्न 8 सत्रों में से 4 सत्रों की विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की। वहीं, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव कुमार सुदर्शन सिंह ने भारत के सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत एवं देश के राजनैतिक परिदृश्य में भाजपा की भूमिका पर संयुक्त रूप से प्रकाश डाला। मण्डल अध्यक्ष रणजीत साव ने बताया कि प्रशिक्षण के पहले दिन 4 सत्र की कार्रवाई समाप्त की गई है। शेष 4 सत्र की कार्रवाई के साथ अगले दिन 8 फरवरी को शिविर का समापन किया जाएगा।



वहीं, शिविर में महामंत्री   सचिदानन्द मिश्रा मंच संचालक की भूमिका में नजर आए।

मौके पर भाजपा प्रेस पैनल के मनीष पाण्डेय, शैलेन्द्र तिवारी, कृष्ण देव रजक, कृष्णा सिंह, अरुण साव, अन्तर्यामी झा, भोला पांडेय, मनोज बरनवाल, रामदेव रजक, शिवशंकर तांती, पप्पू यादव, शिवलाल मरांडी, चंदन केशरी, हेमा देवी, दिगम्बर झा, मनोज रजक, मो. जियाउद्दीन, ब्रह्मदेव साव, दिनेश रविदास, रंजन मंडल, नारायण तुरी, केदार राम, डब्लू पंडित समेत दर्जनों भाजपाई मौजूद रहे।



Post Top Ad -