गिद्धौर : भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 एवं 8 फरवरी को, भाग लेंगे सभी पदाधिकारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 6 फ़रवरी 2021

गिद्धौर : भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 एवं 8 फरवरी को, भाग लेंगे सभी पदाधिकारी

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui) :
भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) गिद्धौर मंडल के सभी मंच, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 एवं 8 फरवरी को आयोजित किया जाएगा. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम गिद्धौर के बरनवाल धर्मशाला में आयोजित होगा. इसकी जानकारी गिद्धौर भाजपा मंडल अध्यक्ष रणजीत कुमार साव ने दी.
उन्होंने बताया कि केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा निर्धारित क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत गिद्धौर मंडल सहित प्रखंड के अंतर्गत आने वाले सभी पंचायतों के भाजपा कार्यकर्ताओं, मंच मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके लिए आयोजन स्थल पर सुबह 9 बजे ही रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, जिसके बाद कार्यकर्ता विधिवत प्रशिक्षण में भाग ले सकेंगे.

Post Top Ad -