गिद्धौर में RSS ने मनाया मकर संक्रांति उत्सव, कूपन भी बांटे - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 14 जनवरी 2021

गिद्धौर में RSS ने मनाया मकर संक्रांति उत्सव, कूपन भी बांटे

 


Gidhaur/गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-

गिद्धौर भाजपा मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक द्वारा मकर संक्रांति को लेकर उत्सव मनाया गया।

जानकारी देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत साव ने बताया कि आरएसएस के 6 उत्सवों में शामिल उक्त उत्सव को देखते हुए मकर संक्रांति के अवसर पर अयोध्या में होने वाले राम मंदिर निर्माण हेतु कूपन सामग्री गिद्धौर मंडल में वितरित किये गए।  

वहीं, गिद्धौर पँचमन्दिर के प्रांगण में आयोजित उक्त कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे आर एस एस के जिला प्रचारक नवल केशव ने अपने कार्यकर्ताओं को राम मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग के कूपन वितरण सम्बन्धित दिशा-निर्देश दिए।  कार्यक्रम में हरदीमोह निवासी डॉ. प्रमोद मंडल सहित अन्य लोगों ने अपना अहम योगदान दिया। इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रखण्ड प्रमुख शम्भू केशरी,  भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार साव, खंड कार्यवाह संजय मंडल, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के डिपोजिटर जितेंद्र मिश्रा, महामंत्री शिव शंकर तांती, उपाध्यक्ष अरुण कुमार साव, पप्पू यादव, पवन सिंह,  मनोज रजक, अंतर्यामी झा, सुखदेव शाह, राजेंद्र तांती आदि उपस्थित रहे।



Responsive Advertisement