अलीगंज : डिहरी गांव पहुंचे MLA प्रफुल्ल मांझी, प्रथम पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 14 जनवरी 2021

अलीगंज : डिहरी गांव पहुंचे MLA प्रफुल्ल मांझी, प्रथम पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 



Aliganj News (चन्द्र शेखर सिंह).:- 

प्रखंड के डिहरी गांव समाजिक कार्यकर्ता स्व राजेन्द्र सिंह की प्रथम पुण्यतिथि गुरुवार को मनायी गयी। सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी डिहरी गांव पहुंचकर स्व. राजेन्द्र सिंह के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया। पुण्यतिथि को संबोधित करते हुए कहा कि राजेन्द्र सिंह अपने जीवन भर सदैव सामाजिक कार्यो लगे रहे। वे समाज के उत्थान के लिए कृत संकल्पित थे। उनके अधुरे सपने को पूरा किया जाएगा। पूर्व मुखिया संजीव कुमार ने कहा कि राजेन्द्र बाबू सामाजिक कार्यो में काफी बढ़कर सहयोग किया करते थे। इस मौके पर स्व. राजेन्द्र सिंह के पुत्र रंजीत सिंह, पूर्व मुखिया संजीव कुमार के द्वारा 50 गरीब व लाचार जरूरतमंदो के बीच कंबल भी वितरण किया गया। मौके पर अलीगंज मंडल नंदकिशोर सिंह, गीता सिंह, सरपंच मुनेशर सिंह, उपेन्द्र नाथ सिंह, राणा राम नरेश सिह, पैक्स अध्यक्ष शंभु सिंह , लालकेश्वर चौधरी, आदिप जी, साबिर जी, लिटर, अनूप मांझी , दामोदर मांझी के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग मौजूद थे।


Edited by : Abhishek Kr. Jha



Responsive Advertisement