गिद्धौर : नागरिकता कानून के खिलाफ सड़क पर उतरे राजद कार्यकर्ता, जाम किया एनएच - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 21 December 2019

गिद्धौर : नागरिकता कानून के खिलाफ सड़क पर उतरे राजद कार्यकर्ता, जाम किया एनएच

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui) : बिहार (Bihar) में राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) की ओर से नए नागरिकता कानून के खिलाफ बंद का आह्वान किया गया। बंद के दौरान बड़ी संख्या में आरजेडी (RJD) कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। गिद्धौर में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने गिद्धौर प्रखंड कार्यालय के सामने एनएच-333 जाम कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
बंद समर्थकों ने केंद्र सरकार से सीएए वापस लेने की मांग की है। आरजेडी कार्यकर्ता सुबह ही एनएच-333 पर उतर गए और इसे जाम कर दिया। हालांकि इस दौरान झारखंड से चुनाव कराकर लौट रहे सेना के जवानों की गाड़ियों, स्कूली बच्चों की गाड़ियों एवं इलाज के लिए जा रहे लोगों की गाड़ियों को जाने का रास्ता दिया।
काफी मशक्कत के बाद गिद्धौर प्रखंड की प्रशिक्षु बीडीओ भारती राज एवं गिद्धौर थानाध्यक्ष आशीष कुमार द्वारा बंद तुड़वाया जा सका।

Post Top Ad