जन्मदिन पर विशेष! लिखने के जुनून ने अभिषेक कुमार झा को बना दिया पत्रकार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 2 जनवरी 2021

जन्मदिन पर विशेष! लिखने के जुनून ने अभिषेक कुमार झा को बना दिया पत्रकार

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui) | सुशान्त साईं सुन्दरम :
कॉपी-पेस्ट की पत्रकारिता के समय में भी अपनी अद्भुत लेखन शैली से कई पत्रकार अपनी अलग पहचान रखते हैं। यूँ तो देखा जाए तो पत्रकारिता (Journalism) जगत का हाल 'तरबूज कटेगा, सब में बंटेगा' वाला हो गया है। किसी एक पत्रकार (Journalist) के कवरेज की गई खबर अधिकांशतः अक्षरशः अथवा कई बार लाइन ऊपर-नीचे कर अन्य मीडिया माध्यमों में भी प्रसारित कर दी जाती है। लेकिन आज हम बताने जा रहे हैं जमुई जिला (Jamui District) के गिद्धौर (Gidhour) के रहने वाले पत्रकार अभिषेक कुमार झा (Journalist Abhishek Kumar Jha) के बारे में।

अभिषेक लगभग पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने स्थानीय पत्रकारों को असिस्ट करते हुए पत्रकारिता के गुर सीखे। अभिषेक तब दूसरे पत्रकारों के लिए खबरें कवर करते थे। तब वे किसी मीडिया हाउस (Media House) से जुड़े तो नहीं थे, लेकिन गिद्धौर (Giddhaur) एवं आसपास के क्षेत्र में जल्द ही एक पत्रकार के रूप में जाने जाने लगे। हालांकि अभिषेक की शिक्षा पत्रकारिता वाली नहीं हुई है। वे अंग्रेजी भाषा से स्नातक हैं, लेकिन हिंदी भाषा पर उनकी जबरदस्त पकड़ है। लच्छेदार शैली में हिंदी लिखने वाले अभिषेक अपनी लेखनी से सबको आश्चर्यचकित करते रहते हैं। अभिषेक का लिखा पढ़ना शुरू करने के बाद अंत तक पढ़े बिना लोग रह ही नहीं पाते।
अभिषेक ने मीडिया हाउस से जुड़कर पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2017 में की। उन्होंने देवघर (झारखंड) से प्रकाशित होने वाले इंडियन पंच (Indian Punch) अखबार के लिए गिद्धौर प्रखंड संवाददाता के रूप में लिखना शुरू किया। इसके पूर्व नवंबर 2016 में gidhaur.com की शुरुआत से ही वे इससे जुड़े हैं और वर्तमान में इसके वरिष्ठ संपादक भी हैं। अभिषेक फिलहाल सन्मार्ग (Sanmarg) अखबार के जिला संवाददाता के रूप में काम कर रहे हैं। उनकी लिखी खबरें बाय नेम छपती हैं। अखबार में बाय नेम खबरें छपना पत्रकार की वरिष्ठता दर्शाता है। इसके अलावा समाचार प्रसारण मोबाइल ऐप पब्लिक पर भी रिपोर्टिंग करते हैं। इसमें बड़ी संख्या में उनके फॉलोवर्स हैं। अभिषेक लंबे समय से ऑल इंडियन रिपोर्टर्स असोसिएशन (All Indian Reporters Association) से जुड़े हैं। कुछ दिनों पूर्व ही उन्हें असोसिएशन के जमुई जिला प्रवक्ता से प्रोन्नत कर मुंगेर (Munger) प्रमंडल का संगठन सचिव बनाया गया है।
अभिषेक की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी ओहदेदार रही है। उनके पिता दयानाथ झा वरिष्ठ शिक्षाविद के रूप में जाने जाते हैं। अभिषेक ने पत्रकारिता का मंत्र गिद्धौर के वरिष्ठ पत्रकार स्व. अभय कुमार सिंह से लिया। समय-समय पर स्व. अभय सिंह का मार्गदर्शन उन्हें मिलता रहा है। अभिषेक की प्रारंभिक शिक्षा संत जोसफ़ स्कूल, झाझा (St. Joseph's School, Jhajha) से हुई। वहीं दसवीं-बारहवीं उन्होंने महाराज चंद्रचूड़ विद्यामंदिर (Maharaj Chandrachur Vidya Mandir) से उत्तीर्ण किया। अभिषेक ने कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी हिस्सा लिया है। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (Science Olympiad Foundation) की परीक्षा में उन्हें गोल्ड मेडल (Gold Medal) हासिल है। पत्रकारिता के लिए भी वे विभिन्न आयोजनों में सम्मानित किए जा चुके हैं। सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी अभिषेक की पहचान है। वे राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत सामाजिक संस्था मिलेनियम स्टार फाउंडेशन (Millennium Star Foundation) के जमुई जिलाध्यक्ष हैं। उनके नेतृत्व में फाउंडेशन जमुई जिला में सक्रियता से लोकहित के काम कर रहा है।
वर्तमान समय में अभिषेक कुमार झा का नाम भी किसी ब्रांड से कम नहीं है। वे किसी विशेष बैनर के पत्रकार के रूप से ज्यादा सिर्फ एक पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं। ईमानदार पत्रकारिता के साथ साथ जनसरोकार से जुड़े मामलों को मुखरता से उठाने वाले अभिषेक खोजी पत्रकारिता में भी दक्ष हैं। रिसर्च कर तैयार किये गए उनके रिपोर्ट सटीक जानकारी देने वाले होते हैं। अभिषेक पर आम जनता का भरोसा इस कदर है कि उन्हें ढूंढते फिरते हैं। अभिषेक अपनी लेखनी से और कई बार सम्बंधित अधिकारियों-पदाधिकारियों से सीधे बात कर आम जनता की समस्याओं का निदान करवाते हैं। वर्तमान समय में देखा जाए तो शायद अभिषेक जमुई जिला के सबसे युवा पत्रकार हैं। आज अभिषेक कुमार झा के जन्मदिन पर gidhaur.com की पूरी टीम, पाठक और शुभचिंतकों की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं।

Post Top Ad