जमुई : विभूति बने राष्ट्रीय किसान मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 3 जनवरी 2021

जमुई : विभूति बने राष्ट्रीय किसान मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी

जमुई / Jamui (न्यूज़ डेस्क) :- जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र के निजुआरा निवासी विभूति भूषण को राष्ट्रीय किसान मंच का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।


उक्त आशय की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया।  नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी विभूति भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय किसान मंच पूरे देश में किसानों के लिए संघर्ष करने वाला सबसे बड़ा संगठन है। किसानों की समस्या को लेकर राष्ट्रीय,राज्य और जिला स्तर पर आंदोलन किया जायेगा। निकट भविष्य में शीघ्र ही इसकी रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी किसान पटवन की समस्या, सही बीज नहीं मिलने और सही तरीके से सही समय पर खाद नहीं मिलने की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके अलावा किसानों को उपज का मूल्य भी सही तरीके से नहीं मिल पा रहा है और मंडी का भी अभाव है। राज्य सरकार से बातचीत करके फसलों के भंडारण की समुचित व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा। वर्तमान समय में पूर्व से निर्मित तालाब,आहर और पटवन के लिए प्रयुक्त होने वाले वितरणी के जीर्णोद्धार को लेकर भी आंदोलन किया जायेगा। साथ ही खेती को व्यापक रूप देने के लिए भी किसानों को सिंचाई की आधुनिक प्रणाली तथा खेती की आधुनिक प्रणाली को भी अपनाने के लिए कृषि पाठशाला के माध्यम से निकट भविष्य में जानकारी दिया जायेगा। इनके मनोनयन पर बधाई देने वालों में रतन कुमार उपाध्याय,महेश्वर प्रसाद सिंह, शिवम कुमार, पंचम नारायण, राजन कुमार गिरी, राजेश कुमार, गीता भारती, रमन कुमार सिंह,कृष्णदेव यादव, सुनील सिंह, मनोज सिंह समेत दर्जनों लोग शामिल हैं।

Post Top Ad