Jamui : सांसद चिराग ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के द्वारा की समीक्षा बैठक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 21 जनवरी 2021

Jamui : सांसद चिराग ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के द्वारा की समीक्षा बैठक


【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :- बुधवार को जमुई समहारणालय परिसर स्थित संवाद कक्ष में जिला विकास समन्वय और अनुश्रवण समिति की बैठक सांसद चिराग पासवान की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद चिराग पासवान द्वारा बारी-बारी से सभी विभागों की समीक्षा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (Power Point Presentation) के द्वारा की गई। सांसद के द्वारा सड़क निर्माण विभाग, विद्युत लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग, आपूर्ति, लघु सिंचाई विभाग, सामाजिक सुरक्षा, जीविका, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य ,कृषि, शिक्षा, स्थानीय क्षेत्र के विकास योजना, मनरेगा जिला उद्योग, कल्याण एवम आईसीडीएस विभाग की समीक्षा की गई।


सांसद चिराग पासवान एवं जमुई विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह के द्वारा बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता जमुई को निर्देश दिया गया कि जनप्रतिनिधियों के द्वारा उठाए गए मामलों पर ध्यान देते हुए कार्य करें । साथ ही जिला पदाधिकारी जमुई अवनीश कुमार सिंह के द्वारा जिला स्तर पर एक प्रशासनिक अधिकारी को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश स्थापना शाखा के प्रभारी पदाधिकारी को दिया गया। सदन में उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा पीएचडी विभाग के द्वारा कराए जा रहे नल जल योजना के कार्य के बारे में शिकायतों को सुनकर जिला पदाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि जिला स्तरीय पदाधिकारी के द्वारा टीम बनाकर नल जल योजना को जांच कराई जाएगी ।और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।वहीं, इस बैठक के दौरान सांसद चिराग पासवान एवं विधायक ने कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए ।मौके पर जिले के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।



Responsive Advertisement