गिद्धौर : छाया घना कोहरा, वाहन चालकों को हो रही दिक्कत, फसलों को नुकसान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 27 जनवरी 2021

गिद्धौर : छाया घना कोहरा, वाहन चालकों को हो रही दिक्कत, फसलों को नुकसान

गिद्धौर/जमुई | सुशान्त साईं सुन्दरम :
गिद्धौर में इनदिनों कोहरा मुसीबत बना हुआ है. सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे ठिठुरन बढ़ने लगी है. आलम ये है कि सड़क पर चल रहे वाहनों को दिखने में परेशानी हो रही है. वाहन चालक लाइट ऑन कर आगे बढ़ रहे हैं. हालांकि, मंगलवार, 26 जनवरी को सुबह से ही धूप खिलने से लोगों को राहत पहुंची है.

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से गिद्धौर का मौसम शुष्क बना हुआ है. मंगलवार को गणतंत्र दिवस पर भी मौसफ साफ रहा, हालांकि सुबह और शाम के वक्त कोहरा छाया रहा. घने कोहरे की वजह से वाहन चालकों को समस्या हो रही है. विज़िबिलिटी कम होने के कारण अधिक दूरी तक दिखाई नहीं देता. ऐसे में हर वक़्त हेड लाइट ऑन रखना पड़ता है.
रबी की फसलों में मुख्यतः आलू, सरसों और अन्य सब्जी वाली फसलों टमाटर आदि में कोहरे से काफी नुकसान होने की आशंका बनी रहती है.

दरअसल, पौधे प्रकाश संश्लेषण की क्रिया की कमी होने और सीलिंग इंजरी के कारण पुष्पक्रम की चमक धीमी पड़ जाती है और पुष्प उत्पादन घट जाता है. गेहूं की फसल में यदि कई दिनों तक अधिक और घना कोहरा छाया रहे तो प्रकाश संश्लेषण की क्रिया बाधित होने के कारण बढ़वार बहुत धीमी गति से होती है. इसी प्रकार का प्रभाव गन्ने की फसल में भी देखा जा सकता है. चारा फसलों में भी कोहरे का प्रभाव साफ तौर पर दिखाई पड़ता है. कोहरे के कारण चारा फसलों में पौधों की पत्तियां  बैंगनी रंग की हो रही हैं.

Responsive Advertisement