अलीगंज बाजार करने गई छात्रा को झांसा देकर किया अगवा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 10 जनवरी 2021

अलीगंज बाजार करने गई छात्रा को झांसा देकर किया अगवा

 

 Aliganj News (चन्द्र शेखर सिंह) :- अलीगंज बाजार करने आई एक 16 वर्षीय छात्रा रूपा कुमारी को शादी की नियत से अगवा कर लिये जाने का समाचार प्रकाश में आया है ।जानकारी के अनुरूप, प्रखंड के पुरसंडा गांव निवासी रूपा कुमारी (काल्पनिक नाम) अपने भाई के साथ 25 दिसम्बर को अलीगंज बाजार कपड़ा खरीदने गई थी, तब से वह लापता है। लापता छात्रा के पिता ने बताया कि काफी खोजबीन करने पर भी कहीं पता नहीं चल सका। लापता छात्रा के पिता ने बताया कि अलीगंज बाजार मुख्य मार्ग स्थित मुन्ना साव गोला दुकानदार एवं उसके साला (दुर्गा धर्म काँटा संचालक के स्टाफ ) दोनों मिलकर छात्रा को झांसा देकर अगवा कर लिया है। उन्होंने बताया कि गोला व्यवसायी मुन्ना कुमार साव व उसके स्टाफ जो रिश्ते में साला बहनोई है, जो छात्रा को घर पहुंचाने के बहाने अपने साथ लेते चला गया है, तब से गोला व्यवसायी का साला दुकान से भागा हुआ है। इधर, लापता छात्रा के पिता ने चंद्रदीप थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। 



Responsive Advertisement