अलीगंज : जरूरतमंदों के बीच मुखिया ने बांटे कंबल, लाभान्वित हुए 450 गरीब - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 25 जनवरी 2021

अलीगंज : जरूरतमंदों के बीच मुखिया ने बांटे कंबल, लाभान्वित हुए 450 गरीब

Aliganj News (चंद्रशेखर सिंह) :-  प्रखंड के कैथा पंचायत के मुखिया देवनंदन यादव ने रविवार को तेलार गांव में पंचायत के गरीब , लाचार व निसहाय लोगों के बीच 450 सौ कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण करने के दौरान उन्होंने कहा कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और उन्हे समाज के दबे कुचले , असहाय व गरीब लोगों को मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भीषण ठंड को देखते हुए कंबल वितरण करने का निर्णय लिया। उन्होंने हर संभव सहायता करने की भरोसा भी लोगों को दिलाया। उन्होंने बताया कि जहां तक हम से बन पायेगा निश्चित रूप से मैं सहयोग प्रदान करूंगा।


 इस मौके पर ग्राम कचहरी सचिव जितेन्द्र सिंह, मो. सईद, सुरेश सिंह, सुभाषचन्द्र सिंह, दिवाकर सिंह, रविन्द्र सिंह, सुल्तान, रियाज खान, जितेन्द्र यादव, रविन्द्र यादव, सत्येन्द्र राम, रघुनंदन यादव, वार्ड सदस्य मुस्लिम शाह, उपेन्द्र नाथ यादव, राजेंद्र यादव के अलावे बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।


Edited by : Abhishek Kr. Jha


#Aliganj, #GidhaurDotCom

Post Top Ad -