अलीगंज : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता को दी गयी श्रद्धांजलि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 4 जनवरी 2021

अलीगंज : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता को दी गयी श्रद्धांजलि

Aliganj News (चन्द्र शेखर सिंह) :- 

जमुई जिले के कटौना गांव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व.  त्रिवेणी सिंह ब्रह्मभोज के मौके पर सोमवार की देर संध्या एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस किसान सेल के जिलाध्यक्ष  समाजसेवी सह सिकंदरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरुजी पहुंचकर स्व. सिंह के  चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के जमुई जिले के सच्चे सिपाही थे। उन्होंने पुरी लगन ,निष्ठा से पार्टी को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया। वे अपने जीवन भर सामाजिक कार्यों में लगे रहे। उनके निधन से पार्टी ने एक अनुभवी अभिभावक को खो दिया। वे पार्टी के कोषाध्यक्ष से लेकर कई पद पर भी रहकर कार्य किये।जो कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने अपने मृदुल स्वभाव व शान्ति विचार-धारा का सामाजिक कार्यकर्ता थे। 


बता दें कि दिवंगत श्री सिंह जमुई जिला में दैनिक जागरण अखबार के ब्यूरो प्रमुख संजय सिंह के पिताजी थे। इस मौके पर  सत्येन्द्र नारायण सिंह , किसान श्री धर्मेद्र कुशवाहा, चंद्रशेखर आजाद, रविशंकर सिंह, अनमोल राज, सिंघेश्वर महतो के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post Top Ad -