गिद्धौर : व्‍यवस्‍था के पेंच में PDS, नवम्बर माह के मुफ्त राशन से कई लाभुक वंचित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 23 दिसंबर 2020

गिद्धौर : व्‍यवस्‍था के पेंच में PDS, नवम्बर माह के मुफ्त राशन से कई लाभुक वंचित

【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

एक ओर जहां पीएम नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 के कारण अप्रैल से नवंबर माह के अवधि में कार्डधारियों के बीच मुफ़्त अनाज उपलब्ध कराने का फ़रमान जारी किया गया था, वहीं  विभागीय व्यवस्था का पेंच पीएम के इस फरमान पर पलीता लगा रहा है। इसकी बानगी गिद्धौर के विभिन्न जविप्र केंद्रों पर भी देखी जा सकती है , जिसके लाभुक अब तक नवम्बर माह के मुफ़्त राशन से वंचित हैं। पतसंडा पंचायत के लाभुको ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि डीलरों के दुकान पर जब मुफ्त राशन की मांग की गई पर व्यवस्था की दुहाई देकर उन्हें लौटा दिया गया, कमोबेश यह हाल पूरे प्रखण्ड का है। 

इधर, जविप्र पतसंडा के एक डीलर प्रतिनिधि ने बताया कि विभाग द्वारा उपभोक्ता के अनुरूप आवंटन न दिए जाने से सरकारी कोटा का राशन वितरण भी सही से नहीं हो पा रहा। इसके अलावे आवंटन के अभाव में कई लाभुकों को नवम्बर माह का निःशुल्क राशन मयस्सर नहीं हो सका है, परिणामतः राशन वितरण का कार्य एक माह पीछे चल रहा है। 

Responsive Advertisement