अलीगंज : गोलियों की गूंज से थर्राया इलाका, मुखिया के मौत से दहशत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 29 दिसंबर 2020

अलीगंज : गोलियों की गूंज से थर्राया इलाका, मुखिया के मौत से दहशत

Aliganj News (चन्द्रशेखर सिंह):- अलीगंज प्रखंड के कोलहाना पंचायत के पूर्व मुखिया निरंजन सिंह (50) को घर के 100 गज की दूरी गली में पहले से घात लगाये अपराधियों ने मंगलवार की सुबह लगभग 8 बजे गोली मारकर हत्या कर दी। 

बताया जाता है कि आधा दर्जन से अधिक संख्या में हथियार से लैस अपराधी पूर्व से घात लगा रखा था। पूर्व मुखिया सुबह बहियार से अकेले घुमकर घर लौट रहे थे, तभी घर के कुछ ही दुरी पर गली में छुपे तीन से चार की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने सटकर दो गोली मारी।  गांव के बीच गली से पिस्टल से हवाई फायरिंग करते हुए सरेआम अपराधियों ने हथियार लहराते हुए गांव की पूर्व दिशा की ओर भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर दौडे तब पता चला कि निरंजन सिंह को गोली मार अपराधी भाग रहा है।परिजनों ने आनन-फानन में घायल अवस्था में जख्मी निरंजन सिंह को शेखपुरा सदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं,  पूर्व मुखिया निरंजन सिंह की हत्या गांव के ही एक दबंग व्यक्ति के द्वारा कराये जाने की बात बताई जा रही है।

- कोलहाना पंचायत में दो बार रहे मुखिया, व्यक्तित्व के थे धनी -

 निरंजन सिंह कोलहाना पंचायत के दो बार मुखिया बनकर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व वर्ष 2001 एवं 2011 में बड़े मतों से जीत दर्ज किया था और वर्ष 2016 में चुनाव हार गये थे। ये पंचायत के काफी लोकप्रिय थे। हर गरीब व पीडित लोगों मदद किया करते थे। ये काफी सामाजिक व साफ सुथरा मुंह पर ही फट से जबाब दे देते थे। इस बात से ये काफी इलाके में प्रसिद्ध थे। बताया जाता है कि नजदीक पंचायत चुनाव की समय आते ही कुछ लोग इनकी लोक प्रियता से घबरा रहे थे। दर्जनो लोगों ने बताया कि गांव के ही शंभु सिंह व चंदन सिंह को भी अवैध हथियार लेकर भागते देखा गया है।    

- पूर्व मंत्री ललन सिंह के थे काफी करीबी सम्बंध -

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह जदयू वरिष्ठ नेता ललन सिंह के काफी करीबी माने जाते थे पूर्व मुखिया निरंजन सिंह। बताया जाता है कि वे मुखिया चुनाव में पराजित होने के बाद बड़े -बड़े ठेकेदारी किया करते थे। 

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक डा. राकेश कुमार चंद्रदीप थानाधयक्ष विजय कुमार, जमुई टाउन चंदन कुमार,सिकंदरा पुलिस सदाशिव साहा व पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार के अलावे बड़ी संख्या में पुलिस बल कैम्प कर रहे हैं। वहीं, इस घटना से जहां क्षेत्र में दहशत व्याप्त है,वहीँ परिजन हाल बेहाल है।

Post Top Ad -