Breaking News

6/recent/ticker-posts

गिद्धौर : अंचलाधिकारी ने जनता दरबार में किया 3 मामलों का निष्पादन

 【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :- शनिवार को गिद्धौर थाना परिसर में भूमि विवाद मामले के निष्पादन के लिए थानाध्यक्ष आशीष कुमार व अंचलाधिकारी रीता कुमारी द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष व सीओ ने पक्षकारों की बात सुनने के बाद उनके कागजात का अवलोकन किया।

मिली जानकारी अनुसार, प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आये जमीनी विवाद से जुड़े 5 नया मामला थाना पहूँचा। पुराने मामले में कुल मिलाकर 17 आवेदन से जुड़े सभी फरियादियों को उचित परामर्श दिया गया। अंचलाधिकारी रीता कुमारी ने बताया कि क्षेत्र में जमीनी विवाद जुड़े मामले के नियंत्रण को लेकर जनता दरबार लगाया गया जिसमें कुल 3 मामले निष्पादित हुए। इस जनता दरबार के मौके पर राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार के अलावे कई प्रसाशनिक अधिकारी व फरियादी मौजूद रहे।

देखिये वीडियो



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ