मारपीट के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 28 दिसंबर 2020

मारपीट के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

 

सोनो :- चरकापत्थर पुलिस ने थाना क्षेत्र में मारपीट के दो फरार आरोपियों के घरों में न्यायालय में हाजिर होने संबंधित से इश्तेहार चिपकाया। इस बाबत थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि थाना क्षेत्र के टहकार में चरकापत्थर सोनो थाना कांड संख्या 190/19 के फरार आरोपी कपिल मिस्त्री के घर इश्तेहार चिपकाया गया। कपिल पर गांव के पिंकू मिस्त्री ने मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र के विशनपुर में कांड संख्या 372/19 के आरोपी शंभू यादव के घर पर भी न्यायालय में उपस्थित होने संबंधी इश्तेहार चिपकाया गया। शंभू पर गांव की ही मीना देवी ने मारपीट करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

 

Responsive Advertisement