मुखिया हत्याकांड : चंद्रदीप थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 31 दिसंबर 2020

मुखिया हत्याकांड : चंद्रदीप थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी

 



 वर्तमान मुखिया पति समेत चार नामजद 


अलीगंज :- प्रखंड के कोलहाना पंचायत पूर्व मुखिया निरंजन सिंह हत्या कांड को लेकर मृतक की पत्नी रूवि देवी के लिखित आवेदन पर पंचायत के वर्तमान मुखिया पति अजय यादव समेत चार नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें कांड संख्या 177/20 दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। चंद्रदीप के थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि पुलिस अभियुक्तों को गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। इस हत्याकांड में पंचायत के वर्तमान मुखिया सकिता देवी के पति अजय यादव, शंभु सिंह, चंदन सिंह, प्रवीण कुमार सिंह सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। बता दें , बीते मंगलवार की सुबह लगभग 8 बजे अपराधियों ने घर के सौ गज की दूरी पर पहले से घात लगाये अपराधियों ने पूर्व मुखिया निरंजन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।



Post Top Ad -