जमुई कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष का अभिनन्दन, संगठन सशक्तिकरण पर बल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 21 दिसंबर 2020

जमुई कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष का अभिनन्दन, संगठन सशक्तिकरण पर बल

 

Aliganj News (चन्द्र शेखर सिंह) :- बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्य कारी अध्यक्ष व विधान परिषद् सदस्य डा समीर कुमार सिंह को जमुई कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जमुई कांग्रेस कार्यालय पहुंचते ही  युवा नेता महेश सिंह राणा एवं शशिभूषण प्रसाद सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को साल व गुलदस्ता व माला पहनाकर स्वागत किया। बता दें , सोमवार की दोपहर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्य कारी अध्यक्ष व विधान परिषद् सदस्य डा समीर कुमार सिंह पार्टी संगठन की मज़बूती प्रदान करने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओ के साथ जमुई कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक संगठन मजबूती को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। कार्यकर्ताओ को कहा कि पार्टी के द्वारा चलो गांव की ओर एक कार्यक्रम की शुरुआत किया जा रहा है, जिसमें पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस कार्य क्रम की सफलता के तैयार हो जायें। पार्टी के संदेश को गांव-गांव जाकर जन -जन पहुंचाना है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों के साथ है। आज भी उनके हक व अधिकार के संघर्षरत है।उन्होंने कहा कि जब तक किसानों के हित में सरकार कार्य नहीं करेगी तब तक हमारी लडाई जारी रहेगा। से ही पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता संगठन के मजबूत व सशक्त बनाने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करते हुए उन्हे पार्टी के द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में बताये, उन्हे जागरूक करें। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरेनद्र सिंह,युवा नेता महेश सिंह राणा,कांग्रेस किसान सेल के जिलाध्यक्ष सह समाजसेवी धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरु जी,जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह,जिला महासचिव निवास सिंह,प्रो आनंदलाल पाठक ,चंद्रशेखर आजाद,अनिल सिंह के अलावे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।



Edited by : Abhishek Kr Jha



#Aliganj, #INC, #GidhaurDotCom



Post Top Ad -