सोनो : किसानों को दी गई ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 19 दिसंबर 2020

सोनो : किसानों को दी गई ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी

 


सोनो (Sono News ) :- शुक्रवार को ग्राम पंचायत राज रजौन के नावाआहार मे किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल का उद्घाटन  कृषि अभियंत्रण जमुई के सहायक निदेशक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक मनोज कुमार सिंह, कृषि समन्वयक कमलजीत कुमार, मुखिया प्रतिनिधि निरपत साह,उपमुखिया अयोध्या यादव,वार्ड सदस्य छोटंकी यादव के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान किसानों को रबी बीज वितरण, कृषि यंत्रीकरण, मछली पालन के साथ ही जल जीवन हरियाली, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना, आत्मा के द्वारा मशरूम उत्पादन एवं समूह निर्माण की जानकारी दी गई।उन्होंने बताया कि जानकारी के अभाव में किसान अपना धान औने पौने दाम पर बेच देते हैं, जिससे उनको काफी ज्यादा आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है।वहीं कृषि समन्वयक कमलजीत कुमार ने उपस्थित किसानों को रबी फसलो में लगने वाले रोग और उसके नियंत्रण के बारे में बताया गया।

मौके पर किसान सलाहकार प्रमोद कुमार, मंटून रावत, मंटू कुमार राम सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे । 


Edited by : Abhishek Kr. Jha


#Sono, #Agriculture, #GidhaurDotCom


Responsive Advertisement