गिद्धौर में 120 छठव्रती महिलाओं के बीच पूजन सामग्री वितरित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 19 नवंबर 2020

गिद्धौर में 120 छठव्रती महिलाओं के बीच पूजन सामग्री वितरित

Gidhaur (न्यूज़ डेस्क) :- लोक आस्था के महापर्व छठ में श्रद्धा का अपना एक अलग महत्व है। इस श्रद्धा को प्रत्येक वर्ष जारी रखते हुए पतसंडा पंचायत अंतर्गत वार्ड नं. 3 निवासी समाजसेवी ललन प्रसाद शर्मा द्वारा महापर्व छठ को लेकर 12 छठ व्रतियों  के बीच पूजन साम्रगी का वितरण किया गया। 
 मौके पर पूजन साम्रग्री के वितरण के दौरान छठ व्रती महिलाओं के बीच नारियल, सेब, केला फल सहित अन्य कई तरह के पूजन सामग्री वितरित हुए।
बता दें, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोक आस्था के महापर्व छठ में स्थानीय  समाजसेवी ललन शर्मा द्वारा  छठव्रती महिलाओं के बीच पूजन सामाग्री वितरण किया गया है। मौके पर दर्जनों छठव्रती महिलाओं ने इस  सुकृत्य कार्य के लिये समाजसेवी ललन प्रसाद शर्मा को साधुवाद देते हुए ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना की। 
 इस मौके पर आचार्य कलानंद पांडेय, जलधर  पांडेय, अमित शर्मा, अमन शर्मा, आदित्य आर्यन, छठव्रती महिला देवरानी देवी, मीना देवी, रीना देवी, कनक शर्मा,चम्पा देवी बसंती देवी के अलावे बड़ी संख्या में छठव्रती मौजूद  रहे।

Responsive Advertisement