झारखंड : रामगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री, जनता दरबार लगाकर सुनी फरियाद - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 28 नवंबर 2020

झारखंड : रामगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री, जनता दरबार लगाकर सुनी फरियाद

 

रामगढ़ / Ramgarh (न्यूज डेस्क) :- मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान राज्यसभा सांसद श्री शिबू सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने नेमरा स्थित अपने निवास में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। आसपास क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार जन आकांक्षाओं की सरकार है। गांव, गरीब, किसान, महिला एवं नौजवान के समग्र विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने फरियादियों को उनकी समस्याओं का जल्द निराकरण करने का भरोसा दिया। मौके पर मुख्यमंत्री ने तत्परता दिखाते हुए उपायुक्त रामगढ़ श्री संदीप सिंह को फरियादियों के समस्याओं के निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश भी दिए।

इससे पूर्व गोला प्रखंड स्थित अपने पैतृक आवास नेमरा पहुंचने पर रामगढ़ जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद श्री शिबू सोरेन को उपायुक्त रामगढ़ सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। 


#Ramgarh, #GidhaurDotCom



Post Top Ad -