गिद्धौर के दर्जनों छठ घाटों का सीओ ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 15 नवंबर 2020

गिद्धौर के दर्जनों छठ घाटों का सीओ ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

 

Gidhaur News (अभिषेक कुमार झा) :- त्योहारों के दहलीज पर लोक आस्था का महापर्व छठ दस्तक दे रहा है। इसको लेकर प्रशासन ने अपने मोर्चे को और मजबूत कर लिया है। इसी क्रम में गिद्धौर अंचलाधिकारी रीता कुमारी द्वारा ए एस आई नित्यानंद सिंह एवं राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार द्वारा प्रखंड क्षेत्र के पतसंडा, कोल्हुआ, सेवा, रतनपुर, पुर्वी गुगुलडीह, मौरा, गंगरा, कुंधुर आदि पंचायतों के दर्जनों छठ घाट का औचक निरीक्षण किया। 


व्रतियों को छठ घाट पर होने वाली परेशानी से संबंधित विधि व्यवस्था का जायजा लेते हुए अंचलाधिकारी ने पंचायत के जनप्रतिनिधियों को अपने दायित्वों के निर्वहन की बात कहते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीओ रीता कुमारी ने बताया है कि छठ व्रतियों को छठ घाट पर आने-जाने में कोई कठिनाई न हो इसके लिए स्थानीय प्रशासन समुचित उपाय व व्यवस्था उपलब्ध कराएगी।



Post Top Ad -