सिमुलतला : जगमगाते दीपों के साथ मनाई गई दीपावली - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 15 नवंबर 2020

सिमुलतला : जगमगाते दीपों के साथ मनाई गई दीपावली

 

    


सिमुलतला/ Simulatala :- सिमुलतला रेलवे दुर्गा मंदिर में दीपोत्सव का महापर्व दीपावली शनिवार को मनाई गई। इसके साथ ही क्षेत्र के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान एवं कुछ घरों में विधिवत लक्ष्मी गणेश की पूजा की गई। वहीं, रविवार को सिमुलतला रेलवे दुर्गा मंदिर में क्षेत्र के श्रद्धालुओं अपने परिवार बच्चों के साथ माता काली का दर्शन करने पहुंचे थे। पूरा क्षेत्र दीपों एवं मोमबत्तियां की रोशनी से जगमगा रहा था। तो एल ई ड़ी बल्ब भी दूर तक रोशनी देने में कहीं कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही थी। छोटी दिवाली से प्रारम्भ हुई इस त्यौहार के दूसरे दिन क्षेत्र में अन्य वर्षों की भांति ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर टेलवा बाजार एवं सिमुलतला दुर्गा मंदिर में मां काली की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा की गई, इस स्थानों पर पूजा के दूसरे दिन प्रत्येक वर्ष भव्य मेले का आयोजन होता था लेकिन कोरोना काल के कारण सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए इस वर्ष मेले का आयोजन वर्जित कर दिया गया था ।


 



Responsive Advertisement