सोनो : मास्क-वाहन चेकिंग पर पुलिस सख्त, दूसरे दिन भी मुहिम जारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 24 नवंबर 2020

सोनो : मास्क-वाहन चेकिंग पर पुलिस सख्त, दूसरे दिन भी मुहिम जारी

 


Sono News (किशोर कुणाल) :- सरकार द्वारा जारी किए जा रहे गाइड लाइन का स्थानीय लोगों पर कोई असर नहीं हो रहा है। लोग इतने लापरवाह कि बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए बाजारों, दुकानों, सवारी वाहनों पर भीड़ लगा रहे हैं। ऐसे में डीजीपी व पुलिस कप्तान प्रमोद कुमार मंडल के निर्देश के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान के नेतृत्व में सोनो चौक पर मास्क व वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान में एसआई उपेन्द्र कुमार सिंह, एएसआई आरपी राम व पुलिस जवानों के द्वारा बिना मास्क के घूम रहे दर्जनों लोगों से जुर्माना वसूला गया। इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि सरकार द्वारा तय बतौर जुर्माने की 50 रुपये बिना मास्क के लोगों से वसूला गया। साथ ही मास्क पहनने के लिए जागरुक किया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान में दर्जनों दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों के आवश्यक कागजातों,हेलमेट आदि की भी बारीकी से जांच की गई व जुर्माना वसूला गया। वहीं, दूसरी ओर इस वाहन चेकिंग अभियान से दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया।वो रास्ता बदल कर जाते दिखे।थानाध्यक्ष ने लोगों से कोरोना महामारी के संक्रमण से बचने के लिए मास्क का प्रयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि अपने और समाज की सुरक्षा के लिए घरों से बाहर निकलने पर आवश्यक रूप से मास्क का प्रयोग करें।


Edited by -Abhishek Kr. Jha


 

Post Top Ad -