चंद्रदीप थाना क्षेत्र में बेलगाम हुआ महुआ शराब का कारोबार , गांधारी बनी पुलिस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 27 नवंबर 2020

चंद्रदीप थाना क्षेत्र में बेलगाम हुआ महुआ शराब का कारोबार , गांधारी बनी पुलिस

 

 Aliganj News (चन्द्रशेखर सिंह ) :- प्रखंड क्षेत्र के चंद्रदीप , सिकंदरा थाना क्षेत्र में महुआ शराब का निर्माण बदस्तूर जारी है। शराब माफिया खुलेआम शराब का निर्माण किया जा रहा है। चंद्रदीप थाना क्षेत्र के हिलसा,भलुआना, मंगरोहर, इस्लामनगर,मानपुर, अलीगंज, सिकंदरा थाना क्षेत्र के बालाडीह, दरखा, वालडा, मिर्जागंज सहित दर्जनो गांव में इन दिनों महुआ शराब का निर्माण कर धडल्ले से बिक्री किया जा रहा है। यहां हर रोज शाम होते ही शराब के शौकीन लोगों का जमावड़ा लग जाता है,और शराब बिक्रेता महुआ निर्मित शराब व डिमांड के अनुसार विदेशी शराब भी उपलब्ध आसानी से करा देते हैं। सब कुछ जानते हुए आवकारी विभाग एवं चंद्रदीप, सिकंदरा थाना के पुलिस आंखे बंद कर बैठी है। कुछ दिन पहले सिकंदरा पुलिस के साथ आबकारी विभाग के पुलिस ने बालाडीह गांव से बड़ी मात्रा में शराब भट्ठी को नष्ट कर महुआ शराब निर्माण के उपकरण व महुआ जाबा को जब्त किया था, लेकिन शराब माफिया भागने में सफल हो गया था।वही, चंद्रदीप थाना क्षेत्र के हिलसा,मानपुर,लक्ष्मीपुर,मंगरोहर सहित दर्जनो गांव में महुआ शराब का निर्माण व बिक्री की शिक़ायत के बाद आज तक छापेमारी नही किया गया । ग्रामीणो ने बताया कि थाना से लेकर आबकारी विभाग तक शिक़ायत किया गया लेकिन जांच तो दूर शराब माफिया को ही सूचना देकर उसे आने की सूचना पूर्व में दे दिया जाता है और अपना कोरम पूरा वापस लौट जाते हैं।इतना ही नही चंद्रदीप थाना क्षेत्र में शराब माफिया का हौसला इतना बुलंद है कि रात तो दुर दिन के उजाले में शराब की बिक्री किया जा रहा है। 

बता दें कि शराब बिहार शराब बंदी के साथ -साथ नशा बंदी कानून लागू होने के बाद देशी व विदेशी शराब की बिक्री अवाध गति से जारी है। 

थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि शराब माफिया व बिक्रेता पर लगाम लगाना अवकारी विभाग का काम है, लेकिन फिर भी हम क्षेत्र में छापेमारी करते हैं, छापेमारी किया जाएगा।


Edited by : Abhishek Kr. Jha, gidhaur.com



Responsive Advertisement