गिद्धौर : नयागांव में मनाई गई दिग्विजय सिंह की जयन्ती, छलके आंसू - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 16 नवंबर 2020

गिद्धौर : नयागांव में मनाई गई दिग्विजय सिंह की जयन्ती, छलके आंसू

 

Gidhaur News :- गरीबों के पुरोधा कहे जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह उर्फ दादा की जयंती श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई।  


स्व. दादा के पैतृक आवास नयागांव में परिजनों द्वारा उनके तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।


वहीं, गिद्धौर के नयागांव में नागी नकटी कटहरा नदी तट अवस्थित समाधि स्थल पर भी उनके 65 वीं जयंती को लेकर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 14 नवम्बर की अहले सुबह नया गांव स्थित उनके समाधि स्थल पर पंडितों द्वारा दीप जलाकर कर गीता पाठ किया गया। तत्पश्चात, स्व. दादा के परिजन भाई दिनेश सिंह, भतीजे सह लोजपा नेता राष्ट्रदीप सिंह , ग्रामीण राहुल सिंह, राजन सिंह, धीरेंद्र मंडल, सुनील कुमार मंडल, दिलखुश कुमार, बलराम सिंह ,  सुमन कुमार, सुधीर सिंह, मोनू सिंह आदि ने भी स्व. दादा के वक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।



Post Top Ad -