गिद्धौर : दीपावली और छठ पूजा के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 12 नवंबर 2020

गिद्धौर : दीपावली और छठ पूजा के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक आयोजित

 

【 न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा 】:- गिद्धौर थाना परिसर में दीपावली, छठ पर्व को लेकर थानाध्यक्ष आशीष कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। मौके पर थानाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण इस बार दीपावली एवं छठ पर्व में भीड़ इकठ्ठा नहीं होने दिया जा सकता। प्रखण्डवासी अमन, शांति एवं भाइचारे के साथ इस पर्व को मनाएं।

थानाध्यक्ष ने इस सन्दर्भ में जानकारी साझा करते हुए बताया कि पर्व के दिन गिद्धौर पुलिस पूरी तरह चौकस रहेगी। उन्होंने दीपावली में कम आवाज वाले छोटे पटाखे और फुलझड़ियों का ही इस्तेमाल करने की बात कही। कहा कि छठ पूजा में सामाजिक दूरी का पालन करना जरूरी होगा। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। साथ ही क्षेत्र भर में किसी भी प्रकार की अशांति पैदा नहीं हो, इसका भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। वहीं, सरकार द्वारा जारी नियमों का उल्लंघन करने वाले कार्रवाई के पात्र बनेगे।

इस बैठक में रतनपुर पंचायत के मुखिया राजेश सिंह, सेवा पंचायत के मुखिया परमेश्वर पण्डित, पूर्व मुखिया दिलीप कुमार दास, मौरा पञ्चायत के मुखिया कामता प्रसाद सिंह, स्थानीय समाजसेवी गुरुदत्त प्रसाद, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।



Post Top Ad -