गिद्धौर के RJD कार्यकर्ताओं ने किया महागठबंधन प्रत्याशी का स्वागत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020

गिद्धौर के RJD कार्यकर्ताओं ने किया महागठबंधन प्रत्याशी का स्वागत




   GIDHAUR News / गिद्धौर (धनंजय कुमार 'आमोद') :-

  गिद्धौर में राजद कार्यकर्ताओ ने पंचायत अध्यक्ष भागीरथ यादव व पंचायती राज प्रकोष्ट के प्रखंड अध्यक्ष शेखावत अली की अगुआई में पटना से झाझा लौट रहे झाझा विधानसभा के महागठबंधन प्रत्याशी व राजद नेता राजेन्द्र यादव का भव्य स्वागत किया। इस दौरान राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आरजेडी के झाझा से उम्मीदवार राजेन्द्र यादव को माला पहनाकर एवं उन्हें अंग वस्त्र दे उन्हें सम्मनित किया।
इस अवसर पर मौजूद सभी राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने देश भर में चल रहे इस कोरोना महामारी संकट काल मे सोशल डिस्टेंश को ध्यान में रखते हुए नामंकन से लेकर चुनाव कराने का संकल्प लिया और लोगो से भी इसका पालन करने की अपील की।
इस दौरान पंचायती राज प्रकोष्ठ के राजद प्रखंड अध्यक्ष शेखावत अली ने कहा कि इस बार झाझा विधानसभा की जनता परिवर्तन के मूड में है।इसलिए इस विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के उम्मीदवार राजेन्द्र यादव की जीत पक्की है।
 इस मौके पर राजद कार्यकर्ता बच्चू यादव,
सत्यनारायण यादव, नुनेश्वर मंडल, शेखावत अली, भागीरथ यादव इन्द्रद्रेव मंडल के अलावे दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post Top Ad -