गिद्धौर के RJD कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र यादव के प्रत्याशी बनने पर दी शुभकामनाएं - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020

गिद्धौर के RJD कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र यादव के प्रत्याशी बनने पर दी शुभकामनाएं

 


Gidhaur News (धनंजय कुमार 'आमोद') :- झाझा विधानसभा क्षेत्र से राजेन्द्र यादव को राजद प्रत्याशी बनाए जाने से गिद्धौर राजद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। राजद प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि इस बार झाझा विधानसभा की राजनीतिक दिशा और दशा में बदलाव दिखेगा। इसका लाभ राजद को होगी। वहीं, राजद नेता नरेश यादव ने कहा कि हम सभी राजद सिपाही एक जुट है, और पूरी ईमानदारी, मेहनत के साथ हम सब काम करेंगे महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करते हुए तेजश्वी यादव के नेतृत्व में विकसित बिहार की नींव रखेगे।

बता दें, झाझा विधानसभा से राजद ने नए प्रत्याशी पर दांव खेला है। झाझा में रबिन्द्र यादव फिलहाल विधायक हैं, वहीं महागठबंधन के नया चेहरा सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। 



Post Top Ad -