Breaking

जमुई (Jamui) : बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) को लेकर जमुई (Jamui) का माहौल राजनीतिक रंग में रंग चुका है। एक तरफ जहां प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं वहीं प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने की शुरुआत भी हो गई है। बता दें कि जमुई जिलान्तर्गत चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए पहले चरण में ही 28 अक्टूबर को वोट डाले जाने हैं।

नामांकन दाखिल करने के पहले दिन गुरुवार, 1 अक्टूबर को किसी भी विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशियों द्वारा नामांकन नहीं किया गया। डीपीआरओ राघवेंद्र कुमार दीपक ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिले के चारों विधानसभा सीट क्रमशः सिकंदरा (Sikandara) - 240, जमुई (Jamui) - 241, झाझा (Jhajha) - 242 , एवं चकाई (Chakai) - 243 में नामांकन की स्थिति शून्य है।

जमुई विधानसभा से एक, झाझा विधानसभा से तीन तथा चकाई विधानसभा से दो नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। जबकि सिकंदरा में एक भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा। बता दें कि जमुई में 28 अक्टूबर को पहले चरण में वोट डाले जाएंगे। जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जारी हैं।