लक्ष्मीपुर : LJP कार्यकर्ताओं द्वारा शोक सभा का हुआ आयोजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020

लक्ष्मीपुर : LJP कार्यकर्ताओं द्वारा शोक सभा का हुआ आयोजन

 


 लक्ष्मीपुर (राजीव कुमार बरनवाल) :- प्रखंड मुख्यालय में लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बिनोद यादव की अध्यक्षता में लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के निधन पर लोजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष बिनोद यादव ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान गरीबों और पिछड़ों की आवाज थे।उन्होंने कहा कि वे हमेशा ही गरीबों और कमजोर तबकों के हितों को लेकर चिंता जताई और सरकार के समक्ष उनकी समस्याओं को बखूबी रखने का काम किया। लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि रामविलास पासवान के निधन से देश ने एक सच्चे समाजवादी नेता को खोया है और उनके जाने के बाद देश को जो राजनीतिक क्षति हुई है। उसे आनेवाले समय में पूरा नही किया जा सकता है।1976 के आंदोलन में रामविलास पासवान ने देश के हितों की लड़ाई को लेकर जेल भी गए। इस मौके पर प्रखंड उपप्रमुख रंजीत पासवान, लोजपा प्रखंड महासचिव लक्ष्मण सिंह, कुंदन पासवान,दिलीप सिंह, वासुदेव पासवान, दिलीप दास सहित कई लोग मौजूद थे।




Post Top Ad -